Aadhar Bank Link Status Check Kaise Kare : आधार बैंक लिंक स्टेटस चेक कैसे करें ?

Aadhar Bank Link Status Check Kaise Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार बैंक लिंक स्टेटस चेक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड एक 12 अंको का आइडेंटिफिकेशन नंबर है जो किसी भी व्यक्ति का आईडी होता है | देश में आधार कार्ड भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण जारी करता है | ये 12 अंक की संख्या भारत में कही पर भी पहचान और पते के प्रमाण के रूप में काम करता है | आधार नागरिको के लिए डिजिटल आईडी है और यह देश भर के निवासियों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पहचान पत्र के रूप में काम करता है |
यह ऑफलाइन भी लोगो के पहचान पत्र के रूप में काम करता है और कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में मदद करता है | अगर आपका बैंक अकाउंट आपके आधार कार्ड से लिंक है की नहीं अगरआप चेक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से चेक कर सके की आपका आधार बैंक से लिंक है की नहीं | इसके लिए आप सभी को इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
बैंक से आधार कार्ड लिंक हुआ या नहीं कैसे पता करें ?
अगर आपने बैंक में आधार कार्ड को लिंक करने की एप्लीकेशन दी है या ऑनलाइन के माध्यम से अप्लाई किया है तो आप ऑनलाइन के माध्यम से चेक कर सकते है की आपका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक हुआ है की नहीं | इसके लिए आपको नीचे दिए गए सभी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार बैंक लिंक स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को यूआईडीएआई ( UIDAI )की ऑफिशल वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा |
- उसके बाद ऑफिशल वेबसाइट पर दिखाई दे रहे चेक आधार एंड बैंक अकाउंट लिंकिंग स्टेटस के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आप आधार कार्ड लिंकिंग पेज पर आ जाएंगे | यहां पर आपको UID/VID नंबर को दर्ज करना होगा |
- अब सिक्योरिटी कोड को दर्ज करना होगा और Send OTP के ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा आपको उस ओटीपी को दर्ज करना होगा और लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपके बैंक अकाउंट से आधार लिंक होने की जानकारी आपके सामने आ जाएगी | अगर एक से अधिक बैंक से आपका आधार कार्ड लिंक है तो आप पुष्टि के लिए अकाउंट नंबर चेक कर सकते है |
बैंक अकाउंट आधार से लिंक हुआ या नहीं मोबाइल से चेक करें ?
दोस्तों आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है | यह आप अच्छे से जानते है की अगर आप आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करने का स्टेटस मोबाइल फ़ोन के द्वारा चेक करना चाहते है तो आप निचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके चेक कर सकते है |
- बैंक अकाउंट आधार से लिंक हुआ है की नहीं चेक करने के लिए सबसे पहले आपका जो मोबाइल नंबर है आपके आधार कार्ड में रजिस्टर्ड होना चाहिए और उसके बाद आपको उस मोबाइल नंबर से *99*99*1# डायल करना होगा |
- उसके बाद 12 अंको के आधार कार्ड के नंबर को डायल करना होगा और फिर से आधार नंबर को डालकर सेंड कर देना होगा |
अगर आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक हो चूका है तो आप अपने मोबाइल फ़ोन के स्क्रीन पर स्टेटस देख सकते है | अगर कोई भी स्टेटस स्क्रीन पर नहीं दिखाई देता है तो आपका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक नहीं हुआ है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी लोगो को जानकारी दिए है की आधार बैंक लिंक स्टेटस चेक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया को विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही आधार बैंक लिंक स्टेटस चेक कर सकते है | दोस्तों अगरआप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगे तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें |