Account Open

PhonePe Account Kaise Banaye : फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये ?

PhonePe Account Kaise Banaye | 

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये | दोस्तों वर्तमान समय में अनेक व्यक्ति ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए फ़ोन पे एप्लीकेशन का उपयोग करते है और वही दूसरी तरफ अनेक ऐसे व्यक्ति है जो किसी कारण के चलते अपना फ़ोन पे अकाउंट नहीं बना पा रहे है ऐसे में क्या आपको भी अपना फ़ोन पे अकाउंट बनाने में किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही है अगर आ रही है आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही फ़ोन पे अकाउंट बना सके और इसका इस्तेमाल कर सके | इसके लिए आप सभी को आज के इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा | PhonePe फ़ोन पे अकाउंट

फ़ोन पे क्या है ? 

दोस्तों फ़ोन पे एक भुगतान करने वाला ऐप है जिसका उपयोग वर्तमान समय में अनेक प्रकार की ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने के लिए किया जा है जैसे की मोबाइल रिचार्ज, ऑनलाइन पेमेंट, बिजली बिल, डिश टीवी रिचार्ज आदि के लिए फ़ोन पे का उपयोग करके पेमेंट किया जा सकता है | वर्तमान समय में अनेक भुगतान वाले एप्लीकेशन में से लोग सबसे अधिक इसी एप्लीकेशन का उपयोग करते है यह सबसे पॉपुलर भुगतान करने वाला एप्लीकेशन है | फ़ोन पे कंपनी की स्थापन 2015 में की गई ही | वर्तमान में इस कंपनी का मुख्यालय बेंगलुरु में है | फ़ोन पे हमारे दी देश की कंपनी है जिसका उपयोग वर्तमान समय में 11 भाषाओं में किया जा रहा है ऐसे में आप भी अपने पसंदीदा भाषा में इस ऐप का उपयोग कर सकते है |

फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये ? 

  1. फ़ोन पे अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को गूगल प्ले स्टोर में जाकर वह से फ़ोन पे ऐप को अपने डिवाइस में डाउनलोड कर लेना होगा |
  2. डाउनलोड करने के बाद आपको इस ऐप को ओपन करना होगा और अपने उस मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक है |
  3. उसके बाद आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा और फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करके वेरिफाई वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | 
  4. अब आप डायरेक्ट होम पेज पर आ जाएंगे तो सबसे पहले आपको लोकेशन सेट करने का ऑप्शन दिखाई देगा उसके द्वारा आपको लोकेशन को सेट करना होगा |
  5. अब आपको होम पेज पर ही अकाउंट को जोड़ने के लिए Add Bank Account का ऑप्शन मिलेगा तो आपको उस पर क्लिक करना होगा |
  6. उसके बाद आपके सामने अनेक बैंक आ जाएंगे और अब आपका बैंक अकाउंट जिस भी बैंक में है उसे आपको सेलेक्ट कर लेना होगा |
  7. उसके बाद आटोमेटिक प्रक्रिया के द्वारा आपके बैंक अकाउंट को मोबाइल नंबर के सहायता से डिटेक्ट किया जाएगा | बैंक खाते को डिटेक्ट किए जाने के बाद अब आपको प्रोसीड टू एंड वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  8. अब आपको एटीएम कार्ड की जानकारी को दर्ज करना होगा और कंटीन्यू वाले ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना होगा |
  9. उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज करके 4 या 6 अंको का यूपीआई पिन दर्ज कर देना होगा और कंफर्म वाले ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना होगा |
  10. इतनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपका बैंक अकाउंट बनकर तैयार हो जाएगा फिर आप अपने आवश्यकतानुसार फ़ोन पे का उपयोग कर सकेंगे |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आप सभी लोगो को जानकारी दिए है की फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी को हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही फ़ोन पे अकाउंट बना सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button