Aadhar Card Me Mobile Number Link Kaise Kare : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
Aadhar Card Me Mobile Number Link Kaise Kare

Aadhar Card Me Mobile Number Link Kaise Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप सभी लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों डिजिटलीकरण के युग में आधार कार्ड को अपने मोबाइल नंबर के साथ लिंक करना आवश्यक है | यह प्रक्रिया न केवल आपकी पहचान की सुरक्षा में मदद करती है बल्कि सरकारी सेवाओं एवं वित्तीय लेन देन को भी आसान बनाती है |
दोस्तों अगर आप भी अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को लिंक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक कर सके | इसके लिए आप सभी को इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ऑनलाइन ?
दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के ऑफिशल पोर्टल पर जाना होगा |
- वहां पर आपको एक ऑप्शन मिलेगा Service Request का आपको उस ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा और उसके अंतर्गत आपको दो ऑप्शन मिलेगा उनमे से आपको किसी एक ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- IPPB Customer : यदि आपका पासबुक इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में है तो आपको इस ऑप्शन को चुनना होगा |
- Non-IPPB Customer : यदि आपका पासबुक इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में नहीं है तो आपको उस ऑप्शन को चुनना होगा |
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा वहां परआपको बहुत सारा ऑप्शन मिल जाएगा उसमे से आपको Aadhar- Mobile Update के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद नीचे में आपको एक फॉर्म मिलेगा उस फॉर्म में जो विवरण माँगा जाएगा सभी विवरण को आपको सही से भर देना होगा और उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपके आस पास के पोस्ट मास्टर आपके घर पर आएँगे और आकर आपके आधार कार्ड में आपका मोबाइल नंबर लिंक कर देंगे |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ऑफलाइन ?
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के आधार सेंटर पर जाना होगा | आधार सेंटर का पता आप यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते है |
- उसके बाद आपको अपने साथ अपना आधार कार्ड एवं वह मोबाइल नंबर ले जाना होगा जिसे आप अपने आधार कार्ड के लिंक करना चाहते है |
- आधार सेंटर पर आपको एक आधार अपडेट/एनरोलमेंट फॉर्म मिलेगा आपको इस फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरना होगा और उसमे अपना मोबाइल नंबर सही से लिखना होगा |
- उस फॉर्म को जमा करने के बाद आधार सेंटर पर आपका बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा यह आपकी पहचान की पुष्टि के लिए आवश्यक है |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको फ़ीस का भुगतान करना होगा |
- फ़ीस भुगतान एवं सत्यापन के बाद आपका अनुरोध प्रोसेस किया जाएगा | आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे अपडेट की जानकारी होगी |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है आपको लिंक होने की पुष्टि के लिए एक एसएमएस मिलेगा |
इस प्रकार से आप आसानी से आधार सेंटर पर जाकर अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आप सभी लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया को पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |