Aadhaar update

Aadhar Card Me Mobile Number Link Kaise Kare : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

Aadhar Card Me Mobile Number Link Kaise Kare

Aadhar Card Me Mobile Number Link Kaise Kare | 

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आज के डिजिटल ज़माने में किसी भी तरीके का फॉर्म भरते है या फिर सुधर करते है तो सीएससी सेंटर ( प्रज्ञा केंद्र जाना पड़ता है ) जबकि हम घर बैठे अपने मोबाइल से उसी काम को कर सकते है तो हमारे आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत ही आवश्यक होता है |

अगर हमारे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं होता है तो किसी भी तरीके का फॉर्म या सुधर नहीं कर पाते है लेकिन अब इसका सॉल्यूशन मिल गया है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को पूरा विस्तार से बताएंगे की कैसे आप अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है इसके लिए आप सभी को आज के इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा | Aadhar Card मोबाइल नंबर लिंक

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ऑनलाइन ? 

दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन या लैपटॉप के किसी भी ब्राउजर को ओपन कर लेना होगा |
  2. उसके बाद आपको गूगल सर्च बॉक्स में जाकर India Post Payment Bank लिखकर सर्च करना होगा |
  3. उसके बाद गूगल के सर्च रिजल्ट में आए हुए सबसे ऊपर वाले लिंक पर आपको क्लिक करना होगा या आप इस लिंक से इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है |
  4. उसके बाद आपके सामने इसके आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा जिसमे आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमे से आपको Service Request के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  5. Service Request के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद दो ऑप्शन और खुल जाएंगे जिसमे से आपको IPPB Customers के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  6. IPPB Customers के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म खुलेगा जिसमे बहुत सारे ऑप्शन सेलेक्ट करने के लिए दिया गया है |
  7. इसमें से आपको आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए Aadhar – Mobile Update वाले ऑप्शन पर आपको क्लिक करके सेलेक्ट करना होगा और स्क्रॉल करना होगा |
  8. उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जो की, इस प्रकार का होगा –
  9. इसमें अगर आप जेंट्स है तो आपको Mr को सेलेक्ट करना होगा और अगर आप लेडिस है तो आपको Mrs को सेलेक्ट करना होगा |
  10. अब आपको इसमें अपना First Name, Last Name, Email id और मोबाइल नंबर जो की आप अपने आधार कार्ड के साथ लिंक करना चाहते है | 
  11. इसमें आपको अपना प्रेजेंट एड्रेस डालना है जहां पर आप अभी हल ही में रह रहे है | जैसे की आपके गांव का नाम, पोस्ट ऑफिस का नाम, पिन कोड डाल सकते है |
  12. ये सभी सेलेक्ट करने के बाद ऑटोमेटिक नीचे सेलेक्ट होकर आ जाएगा |
  13. उसके बाद Any Specific Request में डिस्क्रिप्शन लिखना है जैसे की Aadhar – Mobile Update
  14. इसके बाद आपको टर्म एंड कंडीशन को एक्सेप्ट करना है और कैप्चा कोड को भरकर आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  15. सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक सप्ताह के अंदर आपके नजदीकी के पोस्ट ऑफिस के द्वारआपके यहां दिए गए एड्रेस पर एक एजेंट आएँगे और आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को घर पर ही अपडेट कर देंगे |
  16. इसके लिए आपको कही जाने की जरुरत नहीं होगी आप अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक करवा सकते है |
  17. इसके लिए आपको 50 रु का या 100 रु का फ़ीस जमा करना होगा |

इस प्रकार से आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोसो आज के इस आर्टिकल में हमने आप सभी लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button