Aadhaar update

Aadhar Card Me Mobile Number Link Kaise Kare : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

Aadhar Card Me Mobile Number Link Kaise Kare | 

हेलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सभी का स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आज के डिजितन युग के ज़माने में किसी भी तरीके का फॉर्म भरते है या फिर सुधार करते है तो सीएससी सेंटर ( प्रज्ञा केंद्र जाना पड़ता है ) जबकि हम अपने घर बैठे अपने मोबाइल से उसी काम को करते है तो हमारे आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत ही आवश्यक होता है |

अगर हमारे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं होता है तो हम किसी भी तरीके का फॉर्म या सुधार नहीं कर पाते है | लेकिन अब इसका उपाय मिल गया है | आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को बताएंगे की कैसे आप अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | इसके लिए आप सभी को इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा | Aadhar Card मोबाइल नंबर लिंक

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन या लैपटॉप के किसी भी ब्राउजर को ओपन करना होगा |
  2. उसके बाद गूगल सर्च बॉक्स में जाकर आपको India Poat Payment Bank लिखारकर सर्च करना होगा और उसके बाद गूगल के सर्च रिजल्ट में आए हुए सबसे ऊपर वाले लिंक पर आपको क्लिक करना है |
  3. उसके बाद आपके आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा जिसमे आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे उसमे से आपको Service Request के ऑप्शन पर जाना होगा |
  4. Service Request के ऑप्शन पर जाने के बाद दो ऑप्शन और खुलेंगे जिसमे से आपको IPPB Customers के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  5. IPPB Customers के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको बहुत सारे ऑप्शन सेलेक्ट करने के लिए दिया है इसमें से आपको आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए AADHAR – MOBILE UPDATE के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा |
  6. उसके बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा जो की नीचे आप देख सकते है |
  7. Salutation – इसमें अगर आप जेनस है तो Mr. को सेलेक्ट करना होगा औरअगर आप लेडिस है तो आपको Mrs. को सेलेक्ट करना होगा |
  8. उसके बाद फर्स्ट नाम, लास्ट नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर आपको अपने उस मोबाइल नंबर को डालना होगा जिसे आप अपने आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
  9. Address First Line – इसमें आपको अपना प्रेजेंट एड्रेस डालना होगा जहां पर आप अभी हाल फ़िलहाल में रह रहे है जैसे की आपने गांव का नाम, पोस्ट ऑफिस का नाम |
  10. Address Second Line – इसमें आप पुलिस स्टेशन दाल सकते है |
  11. Pin Code – इसमें आपको अपने जिला का पिन कोड डालना होगा और Nearest Post Office में आपको अपना पोस्ट ऑफिस को सेलेक्ट करना होगा | पोस्ट ऑफिस को सेलेक्ट करने के बाद ऑटोमेटिक नीचे सेलेक्ट होकर आ जाएगा |
  12. उसके बाद Any Specific Request में डिस्क्रिप्शन लिखना है जैसे की AADHAR – MOBILE UPDATE
  13. उसके बाद टर्म एंड कंडीशन को एक्सेप्ट करना है और कैप्चा कोड को भरकर आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  14. सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के  बाद एक सप्ताह के अंदर आपके नजदीकी के पोस्ट ऑफिस के द्वारा आपके यहां पर दिए गए एड्रेस पर एक एजेंट आएँगे |
  15. उसके बाद आपके आधार कार्ड में आपका मोबाइल नंबर घर पर ही अपडेट कर जाएंगे |
  16. इसके लिए आपको कही पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी आप अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को लिंक करवा सकते है |
  17. इसके लिए आपको 50 रुपया या 100 रु का फ़ीस ली जाएगी |
  18. इस प्रकार से आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को लिंक करवा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के पास शेयर जरूर करें |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button